1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. इराक: सैन्य अड्डे पर किया गया रॉकेट से हमला, ब्रिटेन-अमेरिका के सैनिकों की हुई मौत

इराक: सैन्य अड्डे पर किया गया रॉकेट से हमला, ब्रिटेन-अमेरिका के सैनिकों की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इराक: सैन्य अड्डे पर किया गया रॉकेट से हमला, ब्रिटेन-अमेरिका के सैनिकों की हुई मौत

बुधवार की शाम को इराक के सैन्य अड्डे बगदाद के उत्तर में स्थित ताजी हवाईअड्डे पर कई रॉकेटों से हमला किया गया, जिसमें एक अमेरिकी सैनिक, एक ब्रिटिश सैनिक और एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई। इस अड्डे पर विदेशी सैनिक ठहरे हुए थे।

यहां पर अमेरिकी नीत गठबंधन बलों के सैनिक ठहरे हैं जो जिहादियों से लड़ाई में स्थानीय बलों की मदद करते हैं। खबरों की माने तो एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहींस इराकी सेना का कहना है कि, रॉकेट को एक ट्रक से दागा गया।। हालांकि अब तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले वर्ष अक्तूबर से इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया गया यह 22वां हमला है।

बताते चलें कि, सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि, इस हमले के कुछ ही घंटों के भीतर तीन युद्धक विमान जो संभवत: अमेरिकी नीत गठबंधन से थे, उनके द्वारा इराक की सीमा से सटे सीरिया के क्षेत्र में हाशेद बल पर बम बरसाए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...