रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
तेहरान: आतंकी गतिविधियों को लेकर भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है और एक नहीं दो बार कर चुका है, वहीं अब आतंकी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ ईरान ने भी अपनी लगाम कस दी है और पाकिस्तान पर ईरान ने सर्जिकल स्ट्राइक कर तीन साल से बंद दो सैनिकों को छुड़ाया है।
बताया जा रहा है कि ईरान के रिवाल्यूशनरी गार्ड्स ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकाने पर हमला किया है और करीब तीन साल से बंदी अपने जवानों को छुड़ाया है। ईरान की एक न्यूज एजेंसी के मुताबित जैश उल-अदल एक कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादी गुट है जो दक्षिणी-पश्चिमी पाकिस्तान में ईरान सीमा पर सक्रिय है।

कहा जा रहा है की जैश उल-अदल ने ही फरवरी 2019 में ईरान सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें कई जवान मारे गएथे। ईरान सेना ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात को इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को अंजाम दिया। ईरानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा, ‘मंगलवार की रात को एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है और पिछले ढाई साल से जैश उल अदल के कब्जे में बंदी दो सैनिकों को छुड़ा लिया गया।’
ईरानी सैना ने एक बयान में कहा है की सफलतापूर्वक हमारे सैनिक वापस देश वापस लौट आए हैं। और 16 अक्टूबर 2018 को जैश उल-अदल ने ईरानी सेना के 12 बार्डर गार्ड्स का अपहरण कर लिया था। इस घटना को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मर्कवा शहर में अंजाम दिया गया था। यह इलाका पाकिस्तान-ईरान सीमा के नजदीक स्थित है।