1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 15 जुलाई तक नहीं शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा

15 जुलाई तक नहीं शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
15 जुलाई तक नहीं शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा

देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा को बंद रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को जारी एक आदेश कहा, कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध 15 जुलाई तक लागू रहेगा। हालांकि, यह प्रतिबंध कारगो ऑपरेशन (माल ढुलाई) और डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

देशभर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान रेल यात्रा और विमान सहित सभी प्रकार के परिवहन पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, 31 मई के बाद सरकार ने लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देनी शुरू की है, जिसके तहत घरेलू उड़ानों को अनुमति दे दी गई है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...