1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, मैं ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सभी लाभार्थियों से बात कर रहा था तो ये अनुभव किया कि सबको एक खुशी भी है, एक आश्चर्य भी है।

पहले नौकरी वालों को लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने होते थे, गरीब आदमी बैंक के भीतर जाने का भी नहीं सोच सकता था। लेकिन आज बैंक खुद चलकर आ रहा है।

इसे लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज प्रदेश के 651 स्थानीय निकायों की संस्थाओं में प्रदेश के 2,74,000 पटरी व्यवसायी आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के अंतर्गत ऋण वितरण सुविधा से कोरोना कालखंड में अपने त्योहार और पर्व सफलतापूर्वक मना पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, पीएम स्वनिधि योजना में ऋण आसानी से उपलब्ध है और समय से अदायगी करने पर ब्याज में 7 फीसदी की छूट भी मिलेगी। अगर आप डिजिटल लेनेदेन करेंगे तो एक महीने में 100 रुपये तक कैशबैक के तौर पर वापस पैसे आपके खाते में जमा होंगे।

आज बैंकों के जो दरवाजे आपके लिए खुले हैं, बैंक आज जिस तरह से आपतक खुद चलकर आ रहे हैं, ये एक दिन में संभव नहीं हुआ है। ये सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति का इतने सालों के प्रयसों का परिणाम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...