1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन के समर्थन में INLD नेता अभय चौटाला ने दिया इस्तीफा, ठहराया केंद्र को जिम्मेवार

किसान आंदोलन के समर्थन में INLD नेता अभय चौटाला ने दिया इस्तीफा, ठहराया केंद्र को जिम्मेवार

By: Amit ranjan 
Updated:
किसान आंदोलन के समर्थन में INLD नेता अभय चौटाला ने दिया इस्तीफा, ठहराया केंद्र को जिम्मेवार

नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस के दिन किसानों के हंगामे के बाद दिल्ली प्रशासन लगातार एक्टिव हैं, जिसे लेकर उन्होंने अभी तक दो दर्जनों से भी अधिक मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। वहीं उन्होंने 200 से अधिक उपद्रवियों को अपने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मेधा पाटकर, बूटा सिंह, योगेंद्र याजव समते 37 किसान नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा से INLD नेता अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जो किसान नेता आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे उनके खिलाफ केंद्र सरकार ने मुकदमे दर्ज़ किए। कल दिल्ली में जो हुआ वह केंद्र सरकार की साजिश थी। गौरतलब है कि कल देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसके सामने दिल्ली पुलिस बेबस नजर आईं।

जबकि केंद्रीय मंत्री, मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि जो किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे उनका किसानों से कुछ लेना-देना नहीं था। वे अराजकता चाहते थे। उन्होंने 26 जनवरी को अराजकता कर शर्मसार किया। अब भला अभय चौटाला क्या चाहते थे, ये तो वहीं बताएंगे, लेकिन उन्होंने उपद्रवियों द्वारा दिल्ली में हंगामा करने के बाद अपना पद छोड़ा हैं, वो कई सवाल खड़े करते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...