1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महंगाई ने एक बार फिर तोड़ी आम आदमी की कमर, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम…

महंगाई ने एक बार फिर तोड़ी आम आदमी की कमर, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महंगाई ने एक बार फिर तोड़ी आम आदमी की कमर, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम…

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: भारत मे एक तरफ जहां लोग महंगाई को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे है। बावजूद इसके महंगाई की रफ्तार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे वो पेट्रोल की कीमतें हो या कोई घरेलू सामाग्री। इससे आम आदमी को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 95 रूपये की बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम बढ़ाकर अब 1614 रूपये कर दिया गया है। वहीं राजघानी मे घरेलू गैस की कीमतों मे कुछ दिन पहले ही  25 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। जो 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई थी।

अभी फिर से  LPG  सिलेंडर की कीमतों मे 25 रूपये की बढ़ोतरी कर 819 रूपये कर दी गई है। यह कोई पहली बढ़ोतरी नहीं है। पिछले साल से अब तक गैस की कीमतों मे चार बार बढ़ोतरी की गई है, जिसमे घरेलू गैस 200 रूपये के करीब महंगा हो चुका है। इन कीमतों को आज (1 मार्च 2021) से प्रभाव मे लाया जाएगा।

सरकार द्वारा उपभोग्ताओं को गैस की खरीदारी पर सब्सिडी मुहैया कराती है। सब्सिडी का पैसा उपभोग्ताओं के खाते मे दिया जाता है। उपभोग्ताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके खाते मे पैसे आ रहे है या नहीं।

प्रत्येक राज्यों मे  LPG की सब्सिडी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सब्सिडी पर सरकार का कहना है कि ये आम लोगों के हित के लिए लाया गया है। जिससे आम जनता के जेब पर ज्यादा बोझ ना पड़े।

साथ ही सरकार ने उनलोगों को इस सूची से अलग कर दिया है, जिनकी सलाना आय 10 लाख या उससे ज्यादा है। अगर पति और पत्नी दोनों की सालाना आय मिलाकर 10 लाख रुपये है, तो वों इस सब्सिडी का फायदा नहीं उठा सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...