1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में फंसे भारतीय छात्र, कहा गया हॉस्टल छोड़ने के लिए- स्वदेश लौटना भी मुश्किल

अमेरिका में फंसे भारतीय छात्र, कहा गया हॉस्टल छोड़ने के लिए- स्वदेश लौटना भी मुश्किल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में फंसे भारतीय छात्र, कहा गया हॉस्टल छोड़ने के लिए- स्वदेश लौटना भी मुश्किल

कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के बांद होने के बाद सबसे ज्यादा मुसिबत में फंस गए हैं। एक तर तो उन्हें छात्रावास खाली करने को कहा गया है लेकिन दूसरी तरफ भारत और अमेरिका में यात्रा पर पाबंदियां लगी होने से वे ना तो भारत आ सकते हैं और ना ही कहीं जा सकते हैं। एसे में भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सराकार से भारत के छात्रों की परेशानियां दूर करने का आग्रह किया है।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए अमेरिका ने शैक्षिक संस्थान बंद करने का फैसला किया है, जबकि अमेरिका में दो लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र विभिन्न अकादमिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। 300 से ज्यादा शीर्ष अमेरिकी विश्विद्यालयों और कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करते हुए छात्रों से हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा गया है। लेकिन दोनों देशों में यात्रा प्रतिबंध लगे होने और सिर्फ कक्षाओं के लिए ही अमेरिका में रहने की अनुमति देने वाली शर्तों के कारण भरतीय छात्र मुश्किल में फंस गए हैं।

बताते चलें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 170 से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...