1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमेरिका-ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत डिजिटल कुशलता में अव्वल

अमेरिका-ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत डिजिटल कुशलता में अव्वल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका-ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत डिजिटल कुशलता में अव्वल

डिजिटल कामकाज को लेकर भारत दुनियाभर के देशों में सबसे कुशल देश है, जबकि ब्रिटेन और अमेरिका दूसरे-तीसरे स्थान पर है।

गार्टनर इंक 2019 डिजिटल वर्कप्लेस के बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वे में बताया गया कि डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर काम करने वाले 67 फीसदी कर्मचारियों ने मशीन लर्निंग, इंटरनेट आॅफ थिंग्स और एआई जैसी नई तकनीक को अपने कामकाज के लिए भारत को बेहतर बताया है।

सर्वे के अनुसार, अधिकांश भारतीय कर्मचारी डिजिटल क्षेत्र की नई तकनीकों को सीखने में ज्यादा रूचि दिखा रहें है। वरिष्ठ शोध विश्लेषक रश्मि चैधरी ने बताया कि 27 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी डिजिटल रूप से पूरी तरह दक्ष हो चुके हैं और 10 में से हर 7 कर्मचारी नई तकनीकों को उच्च वेतन और बेहतर अवसर के रूप में देखते है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा रियल टाइम सहयोग के लिए टूल इस्तेमाल करने के मामले में सिंगापुर और भारत काफी आगे है, जबकि अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी में इसका विकास सुस्त है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...