1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत बायोटेक की वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज का होगा ट्रायल, 2 से 18 साल के बच्चों के लिए होगी वैक्सीन

भारत बायोटेक की वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज का होगा ट्रायल, 2 से 18 साल के बच्चों के लिए होगी वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत बायोटेक की वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज का होगा ट्रायल, 2 से 18 साल के बच्चों के लिए होगी वैक्सीन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। महामारी का दूसरा लहर है, कयास लगाया जा रहा है कि महामारी के तीसरा लहर भी आयेगा। तीसरा लहर दूसरे लहर से ज्यादा खतरनाक होगा। चिंता की बात यह है कि महामारी का दूसरा लहर युवाओं को सबसे ज्यादा आपनी चपेट में लिया है। जबकि तीसरा लहर बच्चों के लिए घातक साबित होगा।

आपको बता दें कि तीसरा लहर आने से पहले बच्चो को सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को एक एक्सपर्ट समिति ने 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के लिए ट्रायल की सिफारिश की। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोवैक्सिन रूप बदलने वाले कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने का काम करती है। कुछ दिनों पहले, तीसरे ट्रायल के नतीजे घोषित करते हुए ICMR और भारत बायोटेक ने कहा था कि सामान्य कोरोना मरीजों पर कोवैक्सिन टीका 78 फीसदी तक असरदार है।

मिले एक सूत्र की मानें तो कंपनी के आवेदन पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने प्रस्तावित दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की। भारत बायोटेक ने देश के तमाम राज्यों को अपने कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद भारत बायोटेक कंपनी ने ट्वीट के जरिए दी है। जिन राज्यों को सप्लाई दी जा रही है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...