1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार में चुनाव के दिन ही निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती

बिहार में चुनाव के दिन ही निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में चुनाव के दिन ही निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच एक दु:खद खबर मधुबनी से आई है। यहां की बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार नीरज झा का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित नीरज पिछले कई दिनों से एम्‍स में भर्ती थे।

बताया जा रहा है कि नीरज झा पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। दस दिन पहले उन्‍हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया था। एम्‍स, पटना के कोरोना नोडल पदाध‍िकारी डॉ: संजीव कुमार ने बताया क‍ि कोरोना के अलावा नीरज कुमार झा मधुमेह से भी पीडि़त थे।

डॉक्‍टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। ले‍क‍िन, देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इसे संयोग कहें कि जिस दिन उनके मौत की खबर आई है उसी दिन उनके विधानसभा क्षेत्र यानी बेनीपट्टी इलाके जो कि मधुबनी जिले में है वहां वोटिंग हो रही है।

एम्‍स में इलाज के दौरान उन्‍होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। नीरज झा के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है।नीरज झा लंबे समय से जदयू के जिला उपाध्‍यक्ष थे। इस चुनाव में बेनीपट्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्‍होंने पार्टी से बगावत कर दी थी और निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे।

इस बार बेनीपट्टी सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। जदयू नेता रहे नीरज के चुनाव मैदान में उतरने से बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था। उनके निधन की खबर से समर्थक दु:ख हैं।

आज सात नवंबर, शनिवार को तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव में बेनीपट्टी में भी मतदान चल रहा है। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित होना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...