दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक सिद्ध हो रही है। आपको बता दे कि यह पहली बात है जब लगातार तीन दिन तक सौ से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है। यह दूसरी लहर दिल्ली पर बहुत भारी पड़ती जा रही है।
आपको बता दे कि दिल्ली सरकार अब कड़े कदम उठाने पर भी मजबूर हो गई है। जो लोग नियमों को नहीं मान रहे है उनके ऊपर बेहद कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नांगलोई, पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट को सील कर दिया गया क्यूंकि इन बाजारों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
पिछले 24 घंटे में 121 लोग जिंदगी की जंग हार गए है और दिल्ली में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 8,391हो गई है। आपको बता दे, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के कुल 6746 मामले सामने आए. जबकि कुल 121 लोगों की मौत हो गई।
🏥Delhi Health Bulletin – 22nd November 2020🏥#DelhiFightsCorona pic.twitter.com/4Tj5sKIbGZ
— CMO Delhi (@CMODelhi) November 22, 2020
अबतक कुल 5,29,863 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 40,212 पर पहुंच गई है। दिल्ली में मास्क ना पहनने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
बीते दिन कुल 1501 चालान काटे गए, इसी के साथ राजधानी में मास्क ना पहनने पर अबतक पांच लाख से अधिक चालान काटे जा चुके हैं। इस बीच मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अस्पतालों में आईसीयू बेड (ICU Beds) बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है।