गोरखपुर में इको-टूरिज्म पर एक डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण
गोरखपुर : वर्ल्ड टूरिज्म डे के इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में इको-टूरिज्म पर एक डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी न केवल जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है, मेरा मानना है कि पर्यटन के लिहाज से भी यह बहुत संभावना हैं।
यहां केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि इको टूरिज्म को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में इको-टूरिज्म पर बनी एक डॉक्युमेंट्री का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस का जो थीम है वो पर्यटन एवं ग्रामीण विकास है। मेरा ये मानना है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से अनंत संभावनाएं हैं।
हमारे पास यहां पर धार्मिक पर्यटन ही नहीं बल्कि इको पर्यटन के लिए भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
प्राकृतिक वैभव, संस्कृतियों के संगम व गौरवगाथाओं से समृद्ध उत्तर प्रदेश की धरा सुख, शांति और संतोष के अभिलाषी विश्व-ग्राम के सभी जन को आमंत्रित करती है।
यहां प्रभु श्रीराम हैं, श्रीकृष्ण हैं, बुद्ध, महावीर व कबीर भी हैं।
विश्व पर्यटन दिवस पर 'नए उत्तर प्रदेश' में सभी का स्वागत!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2020
सीएम योगी ने कहा कि वन विभाग गोरखपुर द्वारा बनाई गई ये डॉक्युमेंट्री फिल्म इन्हीं परियोजनाओं और इको टूरिज्म के क्षेत्र में गोरखपुर शहर के आगे बढ़ने का प्रतिबिंब है।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि गोरखपुर में प्राकृतिक झील रामगढ़ ताल के अलावा बुढ़िया माई का स्थल और उसके आस-पास का जंगल इको पर्यटन की दृष्टि से बहुत स्मृद्ध है। पर्यटन का मतलब केवल एक पिकनिक स्पॉट नहीं है।
ये हमें प्रकृति के नजदीक ले जाता है और साथ ही रोजगार की ढेर सारी संभावनाओं को बढ़ाता है।