1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में बड़ी लापरवाही आयी सामने, बुजुर्ग को पहली डोज कोवैक्सीन की और दूसरी कोविशील्ड की लगाई, फिर जो हुआ…

UP में बड़ी लापरवाही आयी सामने, बुजुर्ग को पहली डोज कोवैक्सीन की और दूसरी कोविशील्ड की लगाई, फिर जो हुआ…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में बड़ी लापरवाही आयी सामने, बुजुर्ग को पहली डोज कोवैक्सीन की और दूसरी कोविशील्ड की लगाई, फिर जो हुआ…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : कोरोना मामलों का ग्राफ लगातार आसमान छू रहा है । इस बीच प्रशासन वैक्सीनेशन प्रक्रिया में भी तेजी लाने की कोशिश कर रहा है । ऐसे में कई जगहों पर लापरवाही का मामला भी सामने आ रहा है । उत्तर प्रदेश में भी एक बुजुर्ग को दो अलग-अलग ब्रांड की वैक्सीन लगाने का लापरवाही भरा मामला आया है ।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है । जहां एक बुजुर्ग को पहले तो कोवैक्सीन लगाई गई और फिर दूसरी डोज कोविशील्ड की लगा दी गयी । पीड़ित को जैसे ही ये बात पता चली, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया । वहीं, इस लापरवाही के मामले से अस्पताल में हड़कंप मच गया ।

पीड़ित सीडीओ गौरव सिंह सोगवार के ड्राइवर हैं । उन्हें 25-02-2021 को पहली डोज कोवैक्सीन की लगी थी और दूसरी डोज 25-03-2021 को लगनी थी । लेकिन वो किसी वजह से लेट हो गए । फिर वे मंगलवार को अपनी दूसरी डोज लेने जिला मुख्यालय के महिला अस्पताल पहुंचे । लेकिन यहां पर उन्हें दूसरी डोज कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की लगा दी । जिस पर उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

मामले की सूचना मिलने पर डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी मौके पर पहुंचे । जिसके बाद उन्होंने पीड़ित को समझाने की कोशिश की कि उन्हें कुछ नहीं होगा । बता दें कि पीड़ित को वैक्सीन लगवाने के बाद हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें दी गयी । फिलहाल वो बिल्कुल ठीक हैं ।

 

डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है । लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए था । सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समझा दिया गया है कि आगे से इस बात का ख्याल रखे कि कोरोना का टीका दोनों डोज एक ही ब्रांड के लगे ।

आपको बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है, जब वैक्सीनेशन प्रक्रिया में इस तरह लापरवाही का मामला सामने आया हो । इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है । जहां या तो किसी को पहली बार में ही दोनों डोज गलती से लगा दी गयी हो । या फिर किसी को कोरोना टीके की जगह रेबीज का टीका लगा दिया गया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...