इंसान अपने आप को फिट रखने के लिए सुबह से शाम तक तरह तरह की एक्सरसाइज करता है और फिटनेस को लेकर तरह तरह की दीवानगी देखी जा सकती है। लोग अपने आप को फिट रखने के लिए सुबह से ही पार्कों, जिम में पहुंच जाते हैं और घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन जो आज हम आपको बताने जा रहा है वो आपको चौंका देने वाला वाक्या है कि कोई पिता अपने बच्चों पर फिट रहने के लिए इतना जुल्म कैसे कर सकता है।

जी हैं ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक करूर बाप की हरकतें अब सुर्खियां बटोर रही हैं बतादें की पिता ने अपनी ही बेटी और बेटों के साथ पूरे जीवनकाल के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जहां उसमें जिंदगी भर मोटी नहीं होने का कॉन्ट्रैक्ट है।

बतादें कि इस पिता ने अपने बेटों और बेटी से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जिसमें लिखा है कि उसके बच्चे कभी भी मोटे नहीं होंगे। अपने इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा कराने के लिए यह पिता अपने ही बच्चों पर जमकर जुल्म करता था।जिसको लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 56 साल के रचिड खदला पर अपने ही बच्चों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगा है जहां बेटी अमीरा और बेटों हिचमा और करीम का कहना है की फिट रखने के लिए सिर पर चम्मच से और सीने पर घूंसों से वार करते हैं। जिसके साथ ही पिता यह भी तय करता है की उसकी बेटी टीवी पर कौन सा सीरियल देखेगी और किस तरह के कपड़े पहनेगी।

वहीं दूसरी तरफ बच्चों का कहना है कि उनका पिता इतना क्रूर है कि रोजाना वजन तोलता है और जिसके बाद अब पिता के खिलाफ क्रूरता को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है और अब आगे देखना होगा की कोर्ट क्या फैसला देगा।