1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपने बाएं हाथ में 500 रुपए की गड्डी पकड़े हुए

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपने बाएं हाथ में 500 रुपए की गड्डी पकड़े हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपने बाएं हाथ में 500 रुपए की गड्डी पकड़े हुए

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपने बाएं हाथ में 500 रुपए की गड्डी पकड़े हुए

उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट भी शामिल है। यह सीट फिलहाल चर्चाओं का केंद्र भी बनी हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो है, जिसने इस सीट पर उपचुनाव की तपिश और बढ़ा दी है।

वायरल तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रुपए बांटे नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपने बाएं हाथ में 500 रुपए की गड्डी पकड़े हुए है। वह कथित रूप से एक मतदाता को 500 रुपए के कुछ नोट पकड़ा रहे हैं।

वायरल तस्वीर में एक कार्यकर्ता के हाथ में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार का स्टीकर भी है, जिसे वो किसी दीवार पर चस्पा करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर 19 अक्टूबर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रामदयाल गंज इलाके के परशुरामपुर गांव की है।

तस्वीर में दिख रहा है कि जब मनोज सिंह डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे उसी दौरान उनके हाथों में कुछ रुपए थे।

बता दें कि मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव पर बीजेपी ही नहीं सपा और बसपा समेत निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह भी जीत की ताल ठोक चुक है। ऐसे में सवाल यह है कि वायरल हो रही तस्वीर के बाद क्या चुनाव आयोग एक्शन लेगा। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जा सकता। अब देखना होगा कि क्या चुनाव आयोग इस वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए एक्शन लेती है या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...