देश में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब 31 दिसंबर स्कूल बंद करने का फैसला किया है। इसको लेकर बीएमसी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से देशभर में लंबे समय तक स्कूल और कॉलेज बंद रहे थे। हालांकि, अब कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना गाइडलाइन के तहत शर्तों के साथ स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला लिया है।
आप को बता दे कि इसी क्रम में गुजरात सरकार ने भी 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन अब सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।
दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब गुजरात में 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। गुजरात सरकार की कैबिनेट ने बैठक में स्कुल और कॉलेज खुलने का जो निर्णय लिया था, अब वो वापस ले लिया है।
आप को बता दे कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को बढ़कर 17,63,055 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के चलते 154 रोगियों की मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,356 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से ठीक हुए 5,860 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 16,35,971 हो गई है।