1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नहीं देखा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुश अप्स करते VIDEO, तो तुरंत क्लिक करें…

नहीं देखा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुश अप्स करते VIDEO, तो तुरंत क्लिक करें…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नहीं देखा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुश अप्स करते VIDEO, तो तुरंत क्लिक करें…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

तमिलनाडु : कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिलहाल तमिलनाडु दौरे पर हैं । जहां राहुल का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा हैं । जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है । वीडियो में राहुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं । कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने युवा छात्र-छात्राओं से बात की, इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नज़र आए।

कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने रोड शो के बाद युवा छात्र-छात्राओं से बातचीत की । इस दौरान एक छात्रा ने राहुल से पुशअप करने के लिए अपील की । फिर क्या था राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए । इस वीडियो को आल इंडिया महिला कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है । साथ ही कैप्शन दिया गया है – @RahulGandhi ने 10वीं कक्षा के जूडो उत्साही मेरोलिन शेनिगा के साथ ‘पुश अप चैलेंज’ में हिस्सा लिया ।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि राहुल गांधी 9 सेंकड तक नॉनस्टाप पुशअप्स कर रहे हैं । कांग्रेस नेता राहुल ने 9 सेकेंड में 13 पुशअप्स किए । राहुल गांधी ने पहले दोनों हाथों से पुशअप लगाए और फिर छात्रा से एक हाथ से पुशअप्स लगाने के लिए कहा । साथ ही राहुल ने खुद भी एक हाथ से पुशअप लगाए । बता दें कि इस पुशअप्स के कॅाम्पिटीशन में राहुल गांधी का दसवीं की छात्रा से मुकाबला हो रहा था । उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है ।

पुशअप्स के पहले राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो भी परफॉर्म किया था । आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दक्षिण के राज्यों का दौरा कर रहे हैं । राहुल पहले पुडुचेरी और केरल पहुंचे थे । जिसके बाद कांग्रेस नेता अब तमिलनाडु दौरे पर हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...