1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘प्रेमी’ के आगोश में पति का कत्ल, अब हुई पत्नी गिरफ्तार

‘प्रेमी’ के आगोश में पति का कत्ल, अब हुई पत्नी गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘प्रेमी’ के आगोश में पति का कत्ल, अब हुई पत्नी गिरफ्तार

रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद
चंदौली:- प्रेम एक ऐसा मकड़जाल है जिसके भंवर में फंसने के बाद कुछ भी अच्छा नहीं लगता है बस जिससे प्रेम होता है उसके भी गीत गुनगुनाने का मन करता है। लेकिन प्यार में भी एक हद है जिसके लेकर प्यार करने वाले दो लोगों के बीच में क्या कुछ हो जाए किसी को कुछ भी नहीं पता होता है।

यूपी के चंदौली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको पढ़ने और सुनने के बाद आपका दिल दहल जाएगा।बतादें की प्रेम और प्रेमी के आगोश में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पूरा मामला चंदौली के बलुआ थाना के टांडा कला गांव का है जहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को हत्या को अंजाम दिया है। और पुलिस ने संदेह के निशानदेही पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है की आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल एक चालू को और लगभग 12,500 रूपये बरामद किए हैं इसके साथ ही आरोपियों के कपड़े और जेवर बरामद किए हैं।

मृतक की आरोपी पत्नी का कहना है की रोहित निषाद मेरे पति अरुण शर्मा के घर पिछले एक साल से आना जाना है और इसी दौरान उससे प्रेम संबंध होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ हम बिस्तर हो जाते थे जिसकी जानकारी महिला के पति को हो गई। जिसके बाद पति और पत्नी के बीच अकसर विवाद होता था और महिला का पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।

महिला का कहना है की पति के उत्पीड़न से तंग आकर मैंने और मेरे प्रेमी ने हत्या की साजिश रची और फिर पति को मारने के लिए एक युवक भोला निषाद ने पति को मारने के लिए 5लाख रूपये की सुपारी दी गई है जिसके बाद ढाई लाख रूपये में पति को मारने की बात तय की गई जहां इसके बाद हम तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी और लाश को कंबल में लपेट कर बांस के दो छोटे-छोटे टुकड़ों के साथ बांध कर गंगा नदी में फेंक दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...