रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: UK से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। यूनाइटेड किंगडम के लिवर पूल में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी। हैवान पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर 300 वार कर उसका चेहरा चीर दिया। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी पर किये इस क्रुरता पर उसकी बेटी ने उसके पिता मानने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोषी का नाम जॉर्ज लेदर है। उसकी उम्र 60 साल है। जॉर्ज की बेटी ने कोर्ट में कहा कि ये हैवान है। मैं इसको अपना पिता नहीं मानती। इसने मेरी मां पर 300 बार वार किया है।
बेटी ने हैवान पिता पर की क्रुरता को कोर्ट में बताते हुए कहा कि “जॉर्ज ने मेरी मां की जिंदगी बद से बदतर बना डाली थी। वह उन्हें बहुत परेशान करता था। मां को मारने के बाद उसको जरा सा भी दुख नहीं था। घर में मां का शव पड़ा था, हम सभी रो रहे थे और जॉर्ज बाथरूम में आराम से शॉवर ले रहा था।
छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से प्यार करती थी। जॉर्ज ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर चुका है। उसने इस घटना को 16 नवंबर, 2020 को अंजाम दिया था।
इस मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि हत्या की ये वारदात बहुत ही बर्बर है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। दोषी जॉर्ज ने अपनी पत्नी को बेहद दर्दनाक मौत दी। कोर्ट ने शुक्रवार को जॉर्ज को उम्रकैद की सजा सुनाई। आदेश में ये भी कहा गया कि 18 साल से पहले दोषी पैरोल पर जेल से बाहर नहीं आ सकता है।