रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बिजनौर: जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपको रोंगटे खड़े हो जायेंगे। इस सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी होने के बाद दुल्हन तीसरे दिन ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। इस हादसे नें दुल्हन की जान चली गई। वहीं दूल्हा भी गंभीर रुप से घायल हो गया।
शुक्रवार को बिजनौर के नजीबाबाद में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां कार में सवार दूल्हा-दुल्हन और अन्य बाराती हादसे के शिकार हो गए। किसी का सिर फूट गया तो किसी के हाथ-पैर में टूटे। आपको बता दें कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन खून से लथपथ बीच सड़क पर जा गिरी। कुछ देर बाद दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दुल्हन के अलावा दूल्हा के साथ 6 परिजन शामिल थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने के बाद बताया कि बढ़ापुर की रहने वाली पूजा की शादी 16 फरवरी को किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी। वह शुक्रवार को विदा होकर अपने ससुराल मोचीपुरा जा रही थी। लेकिन जैसी वह नजीबाबाद में रायपुर रोड पर पहुंची तो अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने दूल्हा-दुल्हन की कार को टक्कर मार दी। जिसमें पूजा की मौत हो गई, वहीं दूल्हे समेत अन्य चार लोग भी घायल हो गए।
कार के ड्राइवर ने बताया कि “ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारी थी। जिसके चलते वह कार को कंट्रोल नहीं कर सके और यह हादसा हो गया। वहीं हमे टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर अपने वाहन लेकर भाग गया।“ आपको बता दें कि घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई शादी की खुशी मातम में बदल गई।