1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरुणाचल : कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, पांच भारतीयों को उठा ले गई चीनी सेना!

अरुणाचल : कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, पांच भारतीयों को उठा ले गई चीनी सेना!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अरुणाचल : कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, पांच भारतीयों को उठा ले गई चीनी सेना!

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल आज कुछ देर पहले अरुणाचल के एक कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि चीनी सेना कुछ भारतीयों को अगवा कर लिया है।

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग ईरिंग ने कहा, चीनी आर्मी ने सुबासिरी जिले से पांच लोगों की अगवा किया है. केंद्र सरकार को जल्द इस मामले में दखल देना होगा और पांचों लोगों को छुड़ाना होगा।

इसके साथ ही कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने अपने ट्वीट के साथ दो स्क्रीनशॉट भी अटैच किए हैं और इनमें उन पांच लोगों के नाम हैं, जिनको अगवा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

निनॉन्ग एरिंग ने कहा है कि सरकार को चीन पर कार्रवाई करनी चाहिए और चीनी विस्तारवाद नीतियों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि अब चीन को कड़ा जवाब देने की जरूरत है। कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी, लेकिन बाद में चीन ने उसे रिलीज कर दिया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...