1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अखिलेश यादव का सीएम योगी पर कसा तंज- ‘इलाहाबादी अमरूद’ का भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर कसा तंज- ‘इलाहाबादी अमरूद’ का भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर कसा तंज- ‘इलाहाबादी अमरूद’ का भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?

उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में शहरों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बरेली, रामपुर के दौरे पर थे। इस दौरान बीच सड़क पर उन्होंने एक ठेले से अमरूद खरीदे। अमरूद खरीदने की एक तस्वीर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, ‘भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?’

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने स्टेशन के साथ जिलों का नाम बदलना शुरू किया था। योगी सरकार ने साल 2017 में सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP Ganga (@abpgangatv)

राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अगस्त 2018 में मुगलसराय स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन बन गया। इसके अलावा मुगलसराय तहसील का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कर दिया गया है।

इसके अलावा योगी सरकार ने यूपी के दो जिलों फैजाबाद और प्रयागराज के नाम भी बदल दिए। फैजाबाद का नाम बदलकर अब अयोध्या कर दिया गया है। साथ ही संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों के नाम बदलने की भी मांग उठ रही हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...