1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल का किया दौरा, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल का किया दौरा, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल का किया दौरा, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां

देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग पॉज़िटिव पाये जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई के बाद अब राजस्थान में कोराना का कहर बेकाबू होता दिखाई दे रहा है।

मंगलवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 3314 संक्रमित मिले और 19 मौतें हुईं। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा संक्रमित होने के बावजूद कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ते दिखे।

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा कोरोना से संक्रमित हैं और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव होने बाद भी मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोरोना के प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी।

वह अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा अस्पताल में अन्य रोगियों से उनका हालचाल पूछने के लिए निकल पड़े। इस दौरान रघु शर्मा को इतना भी ख्याल नहीं रहा कि वो खुद कोरोना से संक्रमित हैं और अन्य रोगियों से हालचाल पूछने के चक्कर वो उन्हें भी कोरोना का संक्रमण दे सकते हैं।

इस दौरान रघु शर्मा अलग-अलग वार्ड में जाकर लोगों से बात करते रहे और उनका हालचाल भी जानते रहे. अपने दौरे की तस्वीरें भी रघु शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आज आरयूएचएस डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में बने नवीन आईसीयू व अस्पताल के अन्य क्षेत्र का दौरा कर इंतज़ामात का जायज़ा लिया। साथ ही भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

आप को बता दें मंगलवार को राजस्थान में रिकॉर्ड 3314 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। वहीं 19 लोगों की इससे मौत हो गई है। राजधानी जयपुर में एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक 656 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 2,50,482 हो गया है। वहीं अबतक 2200 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...