1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस में भयावह हुआ कोरोना संकट, एक दिन में मिले 10 हज़ार से अधिक मरीज

रूस में भयावह हुआ कोरोना संकट, एक दिन में मिले 10 हज़ार से अधिक मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रूस में भयावह हुआ कोरोना संकट, एक दिन में मिले 10 हज़ार से अधिक मरीज

कोरोना वायरस की तबाही दुनिया में जारी है। अमेरिका के बाद अब पिछले कुछ दिनों में रूस इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

आकंड़ो की माने तो 24 घंटों में 10 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। रूस में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 187,859 तक पहुंच गया है।

इसके अलावा कोरोना वायरस की चपेट में आकर 98 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद देश में मौतौं का आंकड़ा 1,723 पहुंच गया है।

इसके अलावा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट राजधानी मॉस्को है। देश के 50 फीसदी मामले राजधानी में ही सामने आए हैं। मॉस्को में 92,676 लोग कोरोना संक्रमित हैं।

ज्ञात हो, संक्रमण का शिकार विश्व की 38 लाख से अधिक आबादी हो चुकी है,वहीं 26 लाख से अधिक लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...