1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रवासी मजदूरों के लिए और ट्रेंने चलाने को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

प्रवासी मजदूरों के लिए और ट्रेंने चलाने को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रवासी मजदूरों के लिए और ट्रेंने चलाने को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुख्य सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर सभी राज्यों को पत्र है। जिसमें उन्होंने प्रवासी मजदूरों के संकट को कम करने के लिए कई कदम उठाने के सुझाव दिए है।

गृह सचिव ने सुझाव दिया कि राज्यों एवं रेल मंत्रालय के बीच सक्रिय समन्वय के द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का प्रबंध किया जाए। सचिव ने यह भी कहा कि साफ-सफाइ, भोजन व स्वास्थ्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठहरने की जगहों की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

गृह सचिव ने कहा कि, प्रवासी मजदूरों के बीच महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गो की जरूरतों पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बसों को जाने की अनुमति दी जाए।

बता दें कि लाॅकडाउन के बाद से देश के अन्य राज्यों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासी मजदूरों इस संकट के दौर में पैदल ही अपने गृह राज्य जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...