इंडोनेशिया में रामचरित के एक पात्र सुग्रीव के नाप पर पहली हिंदू विश्वविद्यालय खोली गई है। इंडोनेशिया ने बाली में एक इंस्टीट्यूट को देश की पहली हिंदू विश्वविद्यालय में बदल दिया है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको ‘जोकोवी’ विडोडो ने एक प्रजिडेंशियल रेगुलेशन के तहत बाली के देनपासर में स्थित हिंदू धर्म स्टेस इंस्टीट्यूट (IHDN) को देश की पहली हिंदू स्टेस यूनिवर्सिटी बना दिया है। इस रेगुलेशन के मुताबिक, नई यूनिवर्सिटी का नाम आई गुस्ती बागस सुग्रीव स्टेट यूनिवर्सिटी (UHN) रखा गया है। इसमें एडमिनिस्टर हिंदू हायर ऐजुकेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हिंदू ऐजुकेशन प्रोग्राम को सपोर्ट करने वाले दूसरे हायर ऐजुकेशन प्रोग्राम भी होंगे।
पिछले हफ्ते ही लागू किए गए इस नियम के मुताबिक मौजूदा IHDN विद्यार्थियों को UHN में कनवर्ट कर दिया गया है। इस इंस्टीट्यूट के सभी प्रॉपर्टी और कर्मचारियों को भी नई बनाई गई यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर कर दिया गया है।
बताते चलें कि, इंडोनेशिया सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन इसकी संस्कृति में रामायण रची-बसी है। यहां की रामलीला विश्वभर में प्रसिद्ध है। ताजा रेगुलेशन का मकसद हिंदू उच्च शिक्षा को समर्थन और बढ़ावा देना है।
इस्टीट्यूट के ऑफिशियल वेबसाइट पर IHDN के रेक्टर ने कहा कि, इंस्टीट्यूट के स्टेटस में एक नए रेगुलेशन के जरिए बदलाव किया गया है और अब सिर्फ केंद्र सरकार के हैंडओवर करने का इंतजार है। मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं।