1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. OTT प्लेटफ़ॉर्म के बाद अब राजनीतिक जगत में भी मचा तांडव, जाम हो जायेगी मुंबई की सड़क !

OTT प्लेटफ़ॉर्म के बाद अब राजनीतिक जगत में भी मचा तांडव, जाम हो जायेगी मुंबई की सड़क !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
OTT प्लेटफ़ॉर्म के बाद अब राजनीतिक जगत में भी मचा तांडव, जाम हो जायेगी मुंबई की सड़क !

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: वेब सीरीज तांडव पर दिन पर दिन तांडव बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं सैफ अली खान अभिनय इस वेब सीरीज पर विवादों की ऑधी बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर हिंदु देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी और मजाक के लिए इस इस वेब सीरीज को बैन करने की भी बात की जा रही है।

अली अब्बास जफर निर्देशित इस वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का अपमान और जातीय भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है। देश के साधु-संतों में इस वेब सीरीज को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। श्री राम की नगरी अयोध्या, श्री कृष्ण की नगरी मथुरा तथा     देवताओं के यज्ञ स्थान प्रयागराज के माघ मेला में आये साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध किय़ा है। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

सोशल मीडिय़ा पर इस वेब सीरीज के खिलाफ आवाज बुलंद होने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने OTT और अमेजन प्राइम को तलब किय़ा है, और सोमवार तक इस वेब सारीज को लेकर जबाब मांगा है।

इस वेब सारीज के पहले एपिसोड के 17वें मिनट पर हिंदू देवी-देवताओं को अमर्यादित तरीके से दिखाकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और 22वें मिनट में जातीय भावनाओं को भड़काने को लेकर विवाद मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं भारत के प्रधानमंत्री जैसे गरिमामई पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण अशोभनीय तरीके से करने का भी आरोप लगा है। वहीं महिलाओं के अपमान के साथ-साथ एक समुदाय के धार्मिक भावनाओं को भड़काना गंभीर बताया गया है।

वेब सीरीज का हर सोशल प्लेटफॉर्म पर हो रहे प्रचार-प्रसार को समाज के लिए हानिकारक होने का भी आरोप लगाया गया है। इतनी ही नहीं इस वेब सीरीज पर धार्मिक भावनाओं और जातीय भावनाओं को भड़काने का भी आरोप लगा है। वहीं शासकीय व्यवस्था को क्षति पहुंचाने के लिए इस वेब सीरीज को बनाने वालों के खिलाफ तमाम धाराओं में FIR दर्ज कार्रवाई की बात कही गई है।

आपको बता दें कि इस वेब सीरीज से पहले भी मिर्जांपुर-2,लीला,सेक्रेट्स गेम और आश्रम भी विवादों का सामना कर चुकी है।

वहीं इस वेब सीरीज के विरोध पर राजनीतिक गलियारे से भी टिप्पणीयॉ आने लगीं हैं। जिसमें बीजेपी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बीजेपी नेता राम कदम ने इस वेब सीरीज के खिलाफ एलान किया है कि सोमवार को मुंबई की सड़को पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राम कदम ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज में हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। जिसके बाद इस विवाद में तृणमूल कांग्रेस के नेता महुआ मोइत्रा और बीजेपी नेता राम कदम के बीच ट्वाटर पर नोंकझोंक भी देखने को मिली है। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा तो राम कदम ने भी उन पर पलटवार किया।

महुआ मोइत्रा ने वेब सीरीज के बैन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि “पहले भारत की आत्मा पर बीजेपी अपना तांडव रोके, न कि स्क्रीन पर।“  इस पर पलटवार करते हुए राम कदम ने मोइत्रा को राजनीति से ऊपर उठकर भगवान के प्रति आस्था समझने की नसीहत दे डाली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...