1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले-हरियाण और उत्तर प्रदेश जांच नहीं करते, यहां बीमार लोगों की संख्या ज्यादा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले-हरियाण और उत्तर प्रदेश जांच नहीं करते, यहां बीमार लोगों की संख्या ज्यादा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले-हरियाण और उत्तर प्रदेश जांच नहीं करते, यहां बीमार लोगों की संख्या ज्यादा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हरियाण और उत्तर प्रदेश टेस्ट तो करते नहीं है। हरियाण कहता है कि हमारे यहां 1,000 सक्रिय मामले है, उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य कहता है कि 2,000-3,000 सक्रिय मामले है। लेकिन उनके यहां बीमार लोगों की संख्या ज्यादा है।

सत्येंद्र जैन का कहना है कि वहां पाॅजिटिव केस है, अब वो लोगा दिल्ली आकर ही टेस्ट कराएंगे और यहीं भर्ती होंगे तो ऐसे में दिल्ली में तो समस्या आएगी ही। उन्होंने कहा कि यदि एक व्यक्ति संक्रमित हो जाता है, तो उसे ठीक होने में लगभग दो सप्ताह लगते है और इस अवधि के दौरान वह लगभग 2-10 लोगों को संक्रमित करता है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह उम्मीद की जाती है कि अगले 12-15 दिनों में संक्रमण के लगभग 30,000 से अधिक मामले होंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में 2,000 बिस्तर बढ़ाने के आदेश जारी किए गए है। उम्मीद है कि जून के अंत तक हमें 15,000 बिस्तरों की अवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम बैंक्वेट हाॅल, होटल और स्टेडियम में उपलब्ध स्थान का भी उपयोग करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...