रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
अलीगढ़: प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रदेश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत हर गांव में शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी गांव प्रधान और संबंधित विभाग को सौंपी गई है जिससे हर गांव को स्वच्छ रखा जा सके।
खबर अलीगढ़ के शहर से लगभग 35 किलो मीटर दूर थाना गंगीरी का है। जहां गांव के प्रधान के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में शौचालय का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था शौचालय की जगह को लेकर गांव के लोगों और प्रधान के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान को पीट दिया जिसमें प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरे मामले में गांव के प्रधान का कहना है की संबंधित विभाग ने टीम को गठित कर गांव में शौचालय बनवाने का फैसला किया गया, जब टीम गांव में गई तो तय जगह पर शौचालय निर्माण करवा रही थी तो गांव वालों ने उस जगह पर शौचालय ना बनाया जाए की बात कही।
जिसको लेकर गांव प्रधान और गांव के लोगों के बीच मारपीट की नौबत आ गई, और गांव वालों ने शौचालय बनाने गई टीम को गांव से वापस भेज दिया एवं गांव के प्रधान से मारपीट कर घायल कर दिया प्रधान के भाई ने संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।