हाथरस कांड : राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करके योगी सरकार को घेरा
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना से पूरा देश हिल गया है। जिस तरह से युवती की मौत के बाद उसके शव का आधी रात को अंतिम संस्कार किया गया, उससे हर कोई नाराज है।
विपक्ष इस घटना को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद उन्हें हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया था।
हाथरस में जिस तरह से दलित परिवार के साथ यह घटना हुई है, उसने यहां फैली ऊंच-चीन, जाति, धर्म जैसी कुरीतियों को एक बार फिर से लोगों के सामने ला दिया है। राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करके इसे समाज की सच्चाई बताया है।
राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमे हाथरस में जाति-धर्म के आधार पर छुआछूत की बात लोग स्वीकार कर रहे हैं। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, यह वीडियो उनके लिए है जो सच्चाई से भाग रहे हैं।
यह वीडियो उनके लिए है जो सच्चाई से भाग रहे हैं।
हम बदलेंगे, देश बदलेगा। pic.twitter.com/pbe0qJSGFr
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 13, 2020
हम बदलेंगे, देश बदलेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर ट्वीट करके लिखा था, हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है।
वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें- एक क़दम बदलाव की ओर।