1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड – पीड़िता के पिता की तबीयत खराब अस्पताल में भर्ती होने से किया इंकार

हाथरस कांड – पीड़िता के पिता की तबीयत खराब अस्पताल में भर्ती होने से किया इंकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड – पीड़िता के पिता की तबीयत खराब अस्पताल में भर्ती होने से किया इंकार

हाथरस कांड – पीड़िता के पिता की तबीयत खराब अस्पताल में भर्ती होने से किया इंकार

हाथरस में युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवती के मौत के बाद उसके परिवार वाले इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस बीच पीड़िता के पिता की तबीयत खराब हो गई है। हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्रजेश राठौर ने बताया कि हाथरस की पीड़िता के पिता की तबीयत ठीक नहीं है।

हमने एक टीम को भेजा था, जिसने बताया कि पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है और वो ठीक नहीं हैं। लेकिन पीड़िता के पिता अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते हैं।

मैं हाथरस पीड़िता के पिता के पास जा रहा हूं और उनकी क्या दिक्कत है उनसे मिलकर जानकारी लूंगा।

दूसरी तरफ केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम मंगलवार को पीड़ि‍ता के गांव पहुंचकर मौका मुआयना करेगी। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई मामले की छानबीन के लिए यहां एक अस्‍थाई कार्यालय भी बना सकती हैं।

सीबीआई के आने से पहले हाथरस पुलिस ने घटनास्‍थल को अपने घेरे में ले लिया है। मौके पर कई पुलिसवाले मौजूद हैं। आमलोगों को घटनास्‍थल पर नहीं जाने दिया जा रहा हैं। उन्‍हें पहले ही रोक दिया जा रहा हैं। बता दें कि सीबीआई की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू करने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...