1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड : पीड़ित परिवार ने कोरोना की जांच कराने से किया इंकार

हाथरस कांड : पीड़ित परिवार ने कोरोना की जांच कराने से किया इंकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड : पीड़ित परिवार ने कोरोना की जांच कराने से किया इंकार

हाथरस कांड : पीड़ित परिवार ने कोरोना की जांच कराने से किया इंकार

हाथरस :कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने से चर्चित हाथरस कांड के पीड़ित परिवार ने साफ इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार हेल्थ टीम को वापस लौटा दिया।

बता दें कि पीड़िता की बहन को कुछ दिनों से खांसी की शिकायत थी, जिस पर 9 अक्टूबर दिन शुक्रावर को हेल्थ टीम कोरोना की जांच करने पहुंची थी।

डॉक्टर पंकज ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोरोना की जांच कराने से साफ इनकार कर दिया है।

7 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार एक वीडियो ट्वीट करते हुए बताया था कि वो हाथरस में पीड़ित परिवार से मिले हैं।

दरअसल, कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। जिसका हाथरस पुलिस-प्रशासन ने संज्ञान लिया और उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत चंदपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

इससे पहले 29 सितंबर को खुद आप विधायक कुलदीप कुमार ने ट्वीट कर बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...