1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड : जिस किसान के खेत में यह घटना हुई, उसने योगी सरकार से मांगा मुआवजा

हाथरस कांड : जिस किसान के खेत में यह घटना हुई, उसने योगी सरकार से मांगा मुआवजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड : जिस किसान के खेत में यह घटना हुई, उसने योगी सरकार से मांगा मुआवजा

हाथरस कांड : जिस किसान के खेत में यह घटना हुई, उसने योगी सरकार से मांगा मुआवजा

लखनऊ: हाथरस कांड में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप की वारदात की सच्चाई पता करने के लिए एसआईटी से लेकर सीबीआई तक जांच में जुटी हुई है लेकिन इन सब कार्यवाहियों के बीच गांव में भी दहशत का माहौल है।

यहां तक की जिस किसान के खेत में यह घटना हुई है उसकी शिकायत है कि जांच की वजह से उसकी फसल बर्बाद हो गई है। उसने योगी सरकार से 50 हजार रुपये का मुआवजा मांगा है।

उनका कहना है कि इस केस के चक्कर में हमारा कम से कम 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लिहाजा उन्हें भी मुआवजा दिया जाए।

खेत मालिक छोटू ने कहा कि हमारी बाजरे की छह महीने की फसल है। हम खेती और पशुओं के भरोसे पर ही रहते हैं। ऐसे में हमें नुकसान हुआ है। सरकार हमारी मदद करे।

बता दे कि बीती 14 सितम्बर को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ बाजरे के खेत में कथित बलात्कार की घटना हुई थी।

इस घटना में बुरी तरह से चोटिल हुई युवती के अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी। इस पूरी घटना पर पिछले करीब एक महीने से हंगामा बरपा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...