हाथरस कांड -राहुल गांधी ने कहा, हम तो लाठी भी खा लेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस जाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने मंगलवार 6 अक्टूबर को पंजाब में किसान बिल पर रैली के दौरान कहा, कोई बड़ी बात नहीं है, अगर यूपी पुलिस से मुझे धक्का लग गया।
राहुल गांधी ने कहा, ‘क्या हुआ जो मुझे धक्का दे दिया गया था, हमारा काम तो देश को बचाना है।
राहुल गांधी पिछले हफ्ते हाथरस पीड़िता के परिवार वालों से मिलने हाथरस जा रहे थे, जब यूपी पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश में धक्का दिया था।
हाथरस जाते हुए हुई धक्का-मुक्की पर राहुल गांधी ने कहा, पूरे देश को धकेला जा रहा है, मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है।
#WATCH Punjab: Congress leader Rahul Gandhi in Patiala speaks on #HathrasCase; says, "I wanted victim's family to know that they are not alone, we are there for them…The entire family was targetted by Uttar Pradesh administration, but our PM didn't say a word on the issue." pic.twitter.com/XnTFr6ukLM
— ANI (@ANI) October 6, 2020
मुझे थोड़ा सा धक्का लग गया तो क्या बड़ी बात है। ऐसी सरकार है अगर हम खड़े होंगे तो धक्का लगेगा, लाठी लगेगी…ठीक है खा लेंगे धक्का क्या बड़ी बात है।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित गैंगरेप और मौत के बाद उसके परिवार से मिलने हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था।
गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस रवाना हुए थे लेकिन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर पुलिस बल ने उनकी गाड़ी को रोक दिया गया. इसके बाद राहुल गांधी गाड़ी से उतर कर पैदल ही आगे बढ़ने लगे।
पुलिस ने उन्हें पैदल भी आगे नहीं जाने दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई. इस धक्का-मुक्की में राहुल गांधी ज़मीन पर गिर गए थे।
जिसमे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट मे लिखा था की
दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2020
दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।