1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड : गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस

हाथरस कांड : गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड : गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस

हाथरस कांड : गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस

हाथरस कांड के बाद अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच जारी है राज्य सरकार द्वारा गठित इस एसआईटी ने गुरुवार को गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था।

अब शुक्रवार को उनसे पूछताछ जारी है. इस बीच किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईटी गांव वालों से घटना स्थल, घटना के बाद अंत्येष्टि स्थल के बारे में जानकारी जुटाएगी दोनों ही दिन घटनास्थलों पर कौन-कौन मौजूद था और किसने क्या देखा, एसआईटी सब पता करेगी इस बीच शुक्रवार को डीआईजी शलभ माथुर भी हाथरस पहुंचे, उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की उन्हें हाथरस की कमान सौंपी गई हैं।

एक सवाल के जवाब में पीड़ित परिवार के मुखिया ने कहा कि बेटी काे खाेने के बाद वह परेशान हैं, परिवारजनाें में गुस्सा है।

गुस्से में काेई बात कह दी लेकिन गांव में पुस्तैनी जमीन है। तीन-तीन पीढ़ियां गांव में रह ही हैं। ऐसे में अपनी जमीन छोड़कर अपना गांव छोड़कर कैसे जाएंगे ? इस तरह अब पीड़ित परिवार के मुखिया ने साफ कर दिया है कि वाह गांव छाेड़कर नहीं जाएंगे।

सरकार से की गई अपनी कहीं ओर मकान दिलाए जाने की मांग काे वापस लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...