हाथरस कांड: डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी ने कि थी अंतिम कॉल-कहा मैं जा रही हूं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा ने लखनऊ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आत्महत्या का कारण बताने से फिलहाल इनकार कर दिया है। डीआईजी चंद्र प्रकाश हाल में चर्चा में रहे हाथरस कांड की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित एसआईटी में शामिल हैं।
शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में डीआइजी की पत्नी की सुसाइड की खबर सुनकर सनसनी फैल गई।
ज्वाइंट सीपी नवीन अरोड़ा ने बताया कि मृतक महिला का कोरोना टेस्ट हो गया जो कि निगेटिव आया हैं।
पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया हैं। उन्होने बताया कि पति से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शुक्रवार की सुबह उनके घर से बाहर निकलने के बाद पत्नी ने घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। बच्चों ने भी यही जानकारी दी हैं।
घटना से कुछ मिनट पहले ही डीआईजी घर से निकले थे। पुष्पा ने उन्हें फोन कर कहा, आपकी जिंदगी आपको मुबारक, मैं जा रही हूं। यह सुनते ही डीआईजी घर लौटे।
उन्नाव जिले में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश का आवास सुशांत गोल्फ सिटी में है।
हाथरस घटना एसआईटी जांच टीम में डीआईजी चन्द्र प्रकाश भी शामिल हैं।
यूपी पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी चंद्र प्रकाश की छवि काफी साफ-सुथरी है और उनकी गिनती ईमानदार अफसरों में होती है।