1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस: हॉटस्पॉट एरिया में 14 दिन बंद रहेंगे बाजार

हाथरस: हॉटस्पॉट एरिया में 14 दिन बंद रहेंगे बाजार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस: हॉटस्पॉट एरिया में 14 दिन बंद रहेंगे बाजार

हाथरस : जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद ऑरेंज जोन में शामिल हाथरस शहर के बाजारों को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां हॉट स्पॉटएरिया की दुकानें 14 दिन बंद रहेंगी। इससे एक किलोमीटर के दायरे के इलाके सील हैं।

सोमवार से लॉकडाउन में छूट देते हुए बाजार खोलने के निर्देश दिए गए थे लेकिन शहर का अधिकांश बाजार इन दोनों हॉटस्पॉट के एरिया में आते हैं। इसलिए शहर के प्रमुख बेनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, कमला बाजार, हलवाई खाना, गुड़हाई बाजार, रुई की मंडी, सब्जी मंडी, नयागंज, लोहट बाजार, सादाबाद गेट, सरक्यूलर रोड, मुरसान गेट आदि बाजार बंद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...