1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड: बिटिया के परिजन ने कहा आखिर कब तक हमारी सुरक्षा करेगी पुलिस?

हाथरस कांड: बिटिया के परिजन ने कहा आखिर कब तक हमारी सुरक्षा करेगी पुलिस?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड: बिटिया के परिजन ने कहा आखिर कब तक हमारी सुरक्षा करेगी पुलिस?

हाथरस कांड: बिटिया के परिजन ने कहा आखिर कब तक हमारी सुरक्षा करेगी पुलिस?

अब वह जमाना चला गया जब लोग बेटा होने पर खुश होते थे और बेटी होने पर मायूस हो जाते थे। अब तो हर घर में बेटियां एक परी की तरह मां-बाप, भाई-बहन, दादा-दादी सबका प्यार पाती हैं।

पिता उसे अपनी पलकों पर बैठा कर रखते हैं तो मां की वह सबसे ज्यादा दुलारी होती हैं। भाई से तो उसके झगड़े ही खत्म नहीं होते, लेकिन वही दुलारी-प्यारी घर की परी जब किसी दरिंदगी का शिकार हो जाती है तो सिर्फ उसके ही माता-पिता ही द्रवित नहीं होते, हर मां-बाप की आत्‍मा रोने लगती है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हैवानियत की घटना में जीभ उस बिटिया की कटी, लेकिन गूंगा सारा देश हो गया है। घटना के करीब 15 दिनों बाद पीड़िता की मौत हो गई।

तो वही चंदपा की बिटिया के पिता को आरोपी पक्ष द्वारा लगातार हो रही पंचायतों से डर लग रहा है। उनका कहना है कि यदि यही माहौल रहा तो उनके पूरे परिवार को गांव से पलायन करना पड़ेगा।

बिटिया के पिता का कहना है कि अभी तो हमारी सुरक्षा पुलिस कर रही है, लेकिन इलाके के दबंग लोग लगातार पंचायतें कर रहे हैं। आखिर कब तक हमारी सुरक्षा होगी।

उन्होंने कहा की हमने इसी वजह से शहर में निवास की मांग की थी, लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। यदि यही स्थिति रही तो हमें गांव छोड़ना पड़ेगा।

हमारे साथ आगे भी कोई अनहोनी हो सकती है। गाँव में अनुसूचित जाति के चार परिवार ही हैं जबकि आरोपी पक्ष की जाति के काफी परिवार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...