लखनऊ : हाथरस मामले में प्रशासन ने आखिरकार मीडिया को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दे दी है। मीडिया को यह इजाजत तीसरे दिन मिली है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान ही ये निर्देश जारी किए।
उन्होंने बैठक के बीच ही कहा कि हाथरस में मीडिया को जाने की इजाजत दे दी जाए। गैंगरेप पीड़िता के गांव में परिंदा पर न मार पाए, इसके लिए पुलिस की जबर्दस्त किलेबंदी करनी पड़ी।
उधर, पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए मीडियावाले और नेता जिद पर अड़े हुए थे। नोकझोंक और बहस का सिलसिला दो दिनों तक जारी रहा।
कुछ मीडियाकर्मियों ने गांव में घुसने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया और उनके साथ धक्का मुक्की गई गई।
मीडिया ने जब सवाल किया कि आखिर किसके आदेश से रोक रहे हो? तो पुलिसवालों के पास बस इसका एक ही जवाब था- ऊपर से आदेश है। गांव में नहीं जाने दे सकते।
I don't know why the media were stopped. If the government has not done anything wrong then the media should be allowed to visit there (Bulgaddhi village, Hathras) to bring out the facts: Sanjay Raut, Shiv Sena on #Hathras alleged gangrape case pic.twitter.com/WImesnbs0P
— ANI (@ANI) October 3, 2020
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इस मामले में सूचना और गृह विभाग के साथ बैठक की। बैठक के दौरान ही मुख्यमंत्री ने ये निर्देश जारी किए। उन्होंने बैठक के बीच ही कहा कि हाथरस में मीडिया जाने से न रोका जाए।