1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस केस: SIT को मिली 10 दिन की और मोहलत

हाथरस केस: SIT को मिली 10 दिन की और मोहलत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस केस: SIT को मिली 10 दिन की और मोहलत

हाथरस केस: SIT को मिली 10 दिन की और मोहलत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम एसआईटी को 10 दिन और दिए हैं।

गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई वाली एसआईटी को शुरू में जांच पूरी करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। एसआईटी के अन्य सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश और कमांडेंट पी.ए.सी पूनम हैं।

एसआईटी का गठन 30 सितंबर को किया गया था और सात दिनों के भीतर जांच पूरा करने को कहा गया था।

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी के अनुसार, एसआईटी को जांच पूरी करने और अपनी रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त दस दिन का समय दिया गया है।

एसआईटी 1 अक्टूबर से हाथरस में डेरा डाले हुए है और पीड़ित परिवार और आरोपियों, पुलिस और जिला अधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज कर रही है।

पुरा मामला यह है कि हाथरस जिले के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित युवती से चार लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।

युवती को पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां 29 सितंबर को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

इस पूरे मामले में उस वक्त हंगामा मच गया जब पुलिस ने आननफानन रात में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों में आक्रोश देखने को मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...