हाथरस केस : मीडिया की हुंकार रंग लाई, मीडिया को गाँव के अंदर घुसने की इजाजत मिली
हाथरस केस में यहां का प्रशासन और पुलिस बल अभीतक मीडिया को पूरी तरह से अपना काम नहीं करने दे रहा था। मतलब, मीडिया को पीड़िता के गांव के बाहर ही रोका जा रहा था, अंदर जाने पर बैन लगा दिया गया था।
लाख कोशिशों के बावजूद मीडिया को पुलिस गांव में नहीं जाने दे रही थी।जिसके चलते मीडिया वालों में एक प्रकार रोष भी पैदा हो गया था और वह अड़ गए थे कि वह अंदर जाकर ही रहेंगे।
कब तक उन्हें रोका जाएगा। फिलहाल, मीडिया की हुंकार रंग लाई है जहां अब मीडिया को गाँव के अंदर घुसने की इजाजत मिल गई है।
उत्तर प्रदेश: प्रशासन की तरफ से अब मीडिया को हाथरस पीड़िता के गांव में जाने की अनुमति मिल गई है। हाथरस के SDM ने बताया, "SIT की जांच पूरी हो गई है इसलिए अब मीडिया पर किसी तरह की रोक नहीं है। धारा 144 अभी भी लागू है। अभी सिर्फ मीडिया को ही आने ही इजाजत है।" #HathrasCase pic.twitter.com/eofM18tdGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2020
हाथरस के SDM ने बताया SIT की जांच पूरी हो गई है इसलिए अब मीडिया पर किसी तरह की रोक नहीं है। धारा 144 अभी भी लागू है। अभी सिर्फ मीडिया को ही आने ही इजाजत है।