1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस केसः 510 लॉ छात्रों ने CJI बोबडे को लिखी चिट्ठी, दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई

हाथरस केसः 510 लॉ छात्रों ने CJI बोबडे को लिखी चिट्ठी, दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस केसः 510 लॉ छात्रों ने CJI बोबडे को लिखी चिट्ठी, दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई

हाथरस केसः 510 लॉ छात्रों ने CJI बोबडे को लिखी चिट्ठी, दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई

यूपी के हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप और हत्‍या मामले को लेकर देश भर में गुस्‍सा चरम पर हैं।

विपक्षी राजनीतिक पार्टियों और समाजसेवी संगठनों और आम जन द्वारा इस केस में न्‍याय के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र भी शामिल हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को बुधवार को 510 कानून छात्रों द्वारा हाथरस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक पत्र याचिका दाखिल की है।

CJI को लिखे पत्र में छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दे कि वो निर्भया फंड की राशि का उपयोग महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करें और मृतक के शरीर पर परिवार के सदस्यों के अधिकारों पर उचित दिशानिर्देश पारित करेंगे।

मालूम हो कि हाथरस की 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप कर हत्या की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

वहीं युवती के शव का रातोंरात पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों को लेकर रोष और भी बढ़ गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...