1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस मामला : राज्य में जातीय दंगे भड़काने की साजिश को लेकर अब तक 19 केस दर्ज

हाथरस मामला : राज्य में जातीय दंगे भड़काने की साजिश को लेकर अब तक 19 केस दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस मामला : राज्य में जातीय दंगे भड़काने की साजिश को लेकर अब तक 19 केस दर्ज
हाथरस मामला : राज्य में जातीय दंगे भड़काने की साजिश को लेकर अब तक 19 केस दर्ज

लखनऊ :हाथरस की घटना के बाद पूरा देश गुस्से में उबल रहा है, क्या आम और क्या खास हर किसी के निशाने पर यूपी पुलिस और योगी सरकार है तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है।

तो इसी बीच यूपी पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि हाथरस घटना के बाद राज्य में जातीय दंगे भड़काने की साजिश की जा रही थी इसलिए यूपी पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हाथरस पुलिस ने देशद्रोह, साजिश, अपराध के लिए उकसाना, धर्म के आधार पर भेदभाव करना, नकली इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को बनाना ,राज्य के खिलाफ सार्वजनिक साजिश, मानहानि समेत 19 केस दर्ज किए गए हैं।

जिनमें से से छह हाथरस में दर्ज हैं जबकि 13 अन्य जिलों में हैं, जिसमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है, पुलिस का कहना है कि हाथरस केस को लेकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के प्रयास में विदेशी धन और संसाधनों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

तो वहीं हाथरस के बहाने दंगा भड़काने की बात सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा कि जिन लोगों से प्रदेश का विकास नहीं देखा जा रहा है, वही लोग राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी बहाने में उन्हें राजनीतिक रोटी सेंकने का मौका मिल गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...