हाथरस: जिले में एक सिपाही की जांच रिपर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिरोजाबाद में तैनात यह सिपाही हल्की तबीयत खराब होने पर 19 अप्रैल को छुट्टी लेकर मथुरा रोड स्थित अपने घर आ गया था। 21 अप्रैल को इलाज के लिए अलीगढ़ गया था। वहां जांच कराई गईं, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। अलीगढ़ की मेडिकल टीम ने हाथरस सीएमओ को कोरोना संक्रमण की दी सूचना। अब हाथरस में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर दो हो गई है।शुक्रवार को घंटाघर के निकट सीकनापान गली में कैंसर पीडि़त वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही खलबली मच गई थी।सिपाही के पॉजिटिव मिलने से अब हाथरस शहर के लोगों में सनसनी फैल गई है।
घंटाघर के निकट सीकनापान गली में कैंसर पीडि़त वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही खलबली मच गई थी। एक किमी के दायरे में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीङ्क्षनग कराई जाएगी। चिह्नित होने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सिपाही के पॉजिटिव मिलने से अब हाथरस शहर के लोगों में सनसनी फैल गई है। इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर सीमाएं सील कर दी गई।