नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के नाम से हर कोई वाकिफ है और दोनों का काफी समय से विवादों के बाद अब सुर्खियों में बनी रहती हैं क्योंकि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के परिवार पर काफी आरोप लगाए थे जिसके बाद अभी तक मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं, वहीं अब एक बार हसीन जहां सुर्खियों में है और चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

हसीन जहां ने शेयर किया एक फोटो
लगातार विवादों में रहने वाली हसीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोटो शेयर किया है जिसके बाद से सभी लोग हैरान है बतादें की हसीना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक नीली रंग की साड़ी पहनी है और सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है की हसीना सिंदूर लगाए नजर आ रही है और उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्सन दिया है जिसमें लिखा है सब्र की उंगली पकड़ कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए।

वहीं हसीन जहां के फोटो वायरल होने के बाद लोगों को कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं और फैन पूछ रहे हैं की जो सिंदूर लगाया है वो किस के नाम का है।बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा मोहम्मद शमी और हसीन जहां का कापी समय से विवाद चल रहा है और हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों के बीच में तलाक नहीं हुआ है।