उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में लॉकडाउन के बाद हापुड़ पुलिस सतर्क नजर आ रही है, और लोगों से पुलिस अपील भी कर रही है कि वह लॉकडाउन को सफल बनाने का प्रयास करें अपने घरों में रहें, और आज जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर भी बनी हुई है। इसके साथ ही पुलिस नजर रखने के लिए ड्रोन का मदद ले रही है।
जुम्मे की नमाज के दौरान हापुड़ पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने जगह-जगह छतों भी तैनात है ताकि वहां से साथ देखा जा सके कि कहीं, कोई भीड़ तो इकट्ठा नही हो रही। डीएसपी राजेश सिंह का कहना है कि जनपद में एसपी के आदेश पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया और निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
डीएसपी ने आगे कहा कि कहीं भी नमाजी इकट्ठा ना हो, ज्यादा संख्या में कोई नजर ना आए जिसके बाद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरा गेट चौकी, अयोध्यापुरी चौकी आदि क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई, डीएसपी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति भीड़ इकट्ठा ना करें और लोग इकट्ठा होकर नमाज ना पढ़ें, इसीलिए ड्रोन कैमरे से क्षेत्र में निगरानी रखी गई।