1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर: दुकानदार बना हैवान नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

हमीरपुर: दुकानदार बना हैवान नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर: दुकानदार बना हैवान नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

हमीरपुर: पूरा मामला जनपद हमीरपुर के बिवाँर थाना क्षेत्र पाटनपुर गांव का हैं। जहाँ पर एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं। एक तरफ सरकार महिलाओं के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के ऊपर अत्याचार जारी है।

ताजा मामला पाटनपुर गांव का है जहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं ।पीड़ित के परिजनों के मुताबिक लड़की को माचिस लेने के लिए दुकान भेजा था तभी उपरोक्त दुकानदार ने लड़की को पहले दुकान के अन्दर खीचा फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

लड़की जब चंगुल से छूटकर घर आई तब उसने अपनी आपबीती बताई । लड़की खून से लथपथ थी।परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वैसे ही आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके रात में ही आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...