हमीरपुर : ब्रह्मा डेरा मोहल्ले में यमुना नदी में मछली का शिकार कर रहा युवक नदी के पानी की गहराई में चला गया। जिसमें वह डूब गया और मौत हो गई तो वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद जाल के माध्यम से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया।
आपको बताते चलें कि, ब्रह्मा डेरा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय रमेश निषाद पुत्र जानकी गुरुवार की दोपहर यमुना नदी में मछली का शिकार करने के लिए गया था। वह मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाल रहा था। धीरे-धीरे वह नदी की गहराई में चला गया और उसमें समां गया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने गोताखोर व मछुवारों को नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए लगाया। घंटों मशक्कत के बाद मछवुरों ने जाल के माध्यम से नदी में डूबे युवक का शव बरामद किया।