1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. सीरिया में फिर हमाल, रूसी हवाई हमले में मारे गए 11 नागरिक

सीरिया में फिर हमाल, रूसी हवाई हमले में मारे गए 11 नागरिक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीरिया में फिर हमाल, रूसी हवाई हमले में मारे गए 11 नागरिक

सीरिया में एक बार फिर से हवाई हमला किया गया है जिसमें 11 नागरिकों की मौत हो गई है। उत्तर-पश्चिम सीरिया में रूस ने हवाई हमला किया है। इसके साथ ही सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के प्रमुख शहर में दोबारा प्रवेश कर लिया है।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो नेशनल लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता ने कहा कि, राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना ने साराकेब पर हमला शुरू किया जिसके चलते याहां हिंसक झड़पें जारी हैं।

8 फरवरी को पहली बार सीरिया के अंतिम विद्रोही गढ़ पर कब्जा करने के लिए सरकार समर्थक बलों ने शहर पर नियंत्रण किया था, लेकिन जिहादी और विद्रोहियों ने उन्हें वहां से भगा दिया। वहीं रूसी सेना ने कहा कि उसने दो प्रमुख राजमार्गों पर परिवहन व नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरायकेब में सैन्य इकाइयों को तैनात किया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव अनटोनियो गुटेरस ने तत्काल युद्धविराम की अपील करते हुए अपने एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि, ऐसा न हुआ तो जोखिम और तनाव दोनों ही बढ़ जाएंगे। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि इस हमले के बाद तुर्की को रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली को लेकर किया गया सौदा रद्द कर देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...