1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को मिलेगी नई रफ्तार, मुंबई में निवेशकों से संवाद

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को मिलेगी नई रफ्तार, मुंबई में निवेशकों से संवाद

मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) इन्वेस्टर्स मीट में मध्य प्रदेश ने बड़े निवेश को आकर्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में ग्वालियर TMZ को लेकर उद्योग जगत से चर्चा हुई। इस परियोजना में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इससे टेलीकॉम सेक्टर में रोजगार और विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

By: Nivedita 
Updated:
ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को मिलेगी नई रफ्तार, मुंबई में निवेशकों से संवाद

मुंबई । मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुंबई में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल और मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

ग्वालियर TMZ में 10 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य

मुंबई रोडशो का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर में विकसित किए जा रहे भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए बड़े निवेश को आकर्षित करना है। सरकार ने इस परियोजना में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का लक्ष्य रखा है। इससे प्रदेश में टेलीकॉम उपकरण, तकनीकी उत्पादों और कंपोनेंट निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

 

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को मिलेगी नई रफ्तार, मुंबई में निवेशकों से संवाद

पहले चरण में 14 हजार रोजगार की संभावना

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को लेकर निवेशकों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। नई दिल्ली में आयोजित पहली इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में करीब 3,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। सरकार के अनुसार, शुरुआती निवेश से लगभग 14 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं।

टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने दिखाई रुचि

मुंबई में आयोजित निवेश बैठक में देश की प्रमुख टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों ने भाग लिया। एचएफसीएल, डिक्सन, वीवीडीएन सहित कई बड़ी कंपनियों ने ग्वालियर TMZ में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। बैठक में उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

 

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को मिलेगी नई रफ्तार, मुंबई में निवेशकों से संवाद

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई मजबूती

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को भारत को वैश्विक स्तर पर टेलीकॉम उत्पादन का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस परियोजना के जरिए प्रदेश में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, विदेशी एवं घरेलू निवेश आकर्षित करने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। मुंबई इन्वेस्टर्स मीट के बाद ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को नए निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...